Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, कुल 141 फरारी वारंट तामील

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदा पुरम
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा जिले के सभी अनुभागों अंतर्गत थाना क्षेत्रों में 15 नवम्बर 2025 को व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त कराई गई एवं देर रात चले इस अभियान में गुंडा, बदमाशों की भी चेकिंग की गई। देर रात तक चली इस कार्यवाही के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत नर्मदापुरम अनुभाग अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 11 फरारी वारंट, महिला थाना द्वारा 01 फरारी वारंट एवं देहात पुलिस द्वारा 15 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस द्वारा 28 फरारी वारंट, पथरौटा पुलिस द्वारा 05 फरारी वारंट, थाना केसला पुलिस द्वारा 03 फरारी वारंट, थाना रामपुर पुलिस द्वारा 01 फरारी वारंट एवं तवानगर पुलिस द्वारा 02 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग सिवनी मालवा अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 11 फरारी वारंट, थाना डोलरिया द्वारा 03 फरारी वारंट एवं थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 08 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग सोहागपुर अंतर्गत थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा 10 फरारी वारंट एवं थाना माखन नगर द्वारा 21 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग पिपरिया अंतर्गत थाना पिपरिया पुलिस द्वारा 08 फरारी वारंट, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा 08 फरारी वारंट, थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा 03 फरारी वारंट एवं थाना पचमढ़ी पुलिस द्वारा 03 फरारी वारंट तामील कराए गए । इस प्रकार देर रात चले इस अभियान अंतर्गत कुल 141 फरार वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पृथक पृथक टीम बनाकर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

What do you think?