Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

बालक को चंद घंटों में ढूंढने में सफलता मिली, परिजनों के चेहरे पर आई खुशी की लहर

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा के थाना कोतवाली हरदा क्षेत्र अंतर्गत आज एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता  हरिनारायण कहार, पिता रामदास कहार, उम्र 43 वर्ष, निवासी बड़ी नहर, छिपाने रोड, हरदा द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र अजय कुमार कहार, उम्र लगभग 14 वर्ष, आज सुबह करीब 11:30 बजे लाल स्कूल, मराठा हरदा जाने की बात कहकर स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग लेकर घर से निकला था, जो निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा।
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा के निर्देशानुसार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय, हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा से एक टीम गठित कर बालक की पतारसी प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान बालक मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में सुरक्षित अवस्था में मिला। बालक को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ उपरांत उसके पिता  हरिनारायण कहार एवं माता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
उक्त बालक की पतारसी में एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव एवं आरक्षक प्रदीप मालवीय की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से बालक को चंद घंटों में सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

What do you think?