Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हरदा जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरदा जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि हरदा के शौर्य सोनी ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा जय गुर्जर ने फ्री स्टाइल 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रकार दोनों ही खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी 27 जनवरी से इन्दौर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक  शशांक, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, कोच  ज्ञान सिंह फूलरे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

What do you think?