Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

यातायात हरदा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में यातायात नियमों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के 120 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराया
यातायात नियमों की जानकारी एवं जनजागरूकता हेतु यातायात पुलिस हरदा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
अभियान के तहत जिले में 331 चालकों पर कार्यवाही कर 128400 रुपये समन शुल्क वसूल किया
पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस जिला हरदा द्वारा पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चालानी कार्यवाही के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, हरदा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए।
थाना प्रभारी द्वारा भारत सरकार की निम्नलिखित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई –
राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
कैशलेस उपचार योजना  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार ₹1.5 लाख तक निःशुल्क कराया जाएगा।
हिट एंड रन प्रतिकर योजना  अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर गंभीर घायल को ₹50,000 तथा मृतक के परिजनों को ₹2,00,000 की अनुग्रह राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्र.आर. महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों ने यातायात नियमों के महत्व को समझते हुए यातायात अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया।
विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले के विभिन्न थानों द्वारा 331 वाहनों पर चालान कर ₹1,28,400/- समन शुल्क वसूल किया गया।

What do you think?