Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल में भर्ती कराया सोमान्श के हृदय की हुई निःशुल्क सर्जरी सफल हुई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम बाराकुण्ड निवासी  ताराचन्द्र के एक वर्षीय पुत्र सोमान्श के हृदय में जन्म से ही समस्या होने से वह अक्सर बीमार रहता था और उसे सांस लेने में तकलीफ रहती थी। गांव की आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ताराचन्द्र की काउंसलिंग कर सोमान्श को पोषण पुनर्वास केन्द्र रोशनी में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद सोमान्श को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय में रैफर किया। मेडिकल कॉलेज में शिशु रोग विशेषज्ञ ने हृदय की जांच कराने की सलाह दी। संभागायुक्त इंदौर संभाग के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से गत दिसंबर माह में पुनासा में आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में इंदौर से आये विशेषज्ञों द्वारा ईको की जांच की गई तो सोमान्श के हृदय में छेद पाया गया। चिकित्सकों ने सोमान्श के परिजनों को हृदय की सर्जरी के लिए अरविन्दो हॉस्पिटल आने की सलाह दी। ताराचन्द्र ने सोमान्श को इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सोमान्श के हृदय की चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सोमान्श के पिता श्री ताराचन्द्र जी ने बताया कि सर्जरी होने के बाद से अब हमारा सोमान्श पूरी तरह स्वस्थ है उसे खेलने-कूदने में अब कोई समस्या नहीं है। ताराचन्द्र ने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है। अतः सोमान्श के ऑपरेशन का खर्चा उठाना उसके बस की बात नहीं थी, लेकिन आयुष्मान भारत योजना में उसका कार्ड बना हुआ था। इसलिए ऑपरेशन मुफ्त में हो गया। अब ताराचन्द्र और उसका परिवार बहुत खुश है।

What do you think?