Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

गांजा की तस्करी करते एक व्यक्ति को हंडिया पुलिस गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

पवन सिटी समाचार पत्र हरदा 

हंडिया संवाददाता की रिपोर्ट

गांजा की तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार -2.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ जप्त

पुलिस अधीक्षक हरदा  अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हँड़िया व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 1 सितंबर को थाना हँड़िया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत फोरलेन बायपास ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ग्राम बागरूल की ओर से पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामदीन पिता कानसिंह राठौर (बंजारा), उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरुड, थाना हरसूद, जिला खंडवा बताया। उसके पास रखे लाल-सफेद रंग के झोले की तलाशी लेने पर पारदर्शी पन्नी में रखा हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला, जो प्रथम दृष्टया गांजा प्रतीत हुआ। साक्षियों की उपस्थिति में मादक पदार्थ की पहचान सुंघकर, जलाकर एवं पूर्व अनुभव के आधार पर की गई। तत्काल विवेचना किट एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगवाकर झोले सहित गांजे का वजन किया गया, जो कुल 2 किलो 100 ग्राम पाया गया। अनुमानित बाजार मूल्य ₹22,000/- आँका गया। आरोपी रामदीन को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया,  महेश पासी,  कंचन राजपूत,  शंकर चौरे,  जसमन लोवंशी,  हरिओम सैनिक  शिवम पुलिस कर्मचारियों की भूमिका रही

What do you think?