Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश उत्सव स्थापना उत्सव समिति के आयोजकों की बैठक शांति बनाए रखें

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

सिराली संवाददाता

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे महोदय हरदा के आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  रॉबर्ट ग्रेवाल के निर्देशन से थाना परिसर सिराली में गणेश स्थापना उत्सव समिति के आयोजकों की बैठक तथा मिलाद उन नबी के अवसर पर ग्राम दीपगांव में निकलने वाले जूलुस के आयोजकों की पृथक पृथक बैठकें थाना प्रभारी सिराली निरीक्षक रामसुमेर तिवारी व्दारा ली गई बैठक में 35 आयोजक उपस्थित हुए। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई
सभी पर्वों के दौरान सौहार्द, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रणनीति। गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग व मिलाद उन नबी के जूलुस में समय का पालन।
डोल ग्यारस शोभायात्रा के मार्ग एवं समय-सीमा की जानकारी।
ईद-उल-मिलाद पर नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।
ध्वनि नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सांप्रदायिक सौहार्द पर विशेष जोर।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
असामाजिक तत्वों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी,सभी आयोजकों, सदस्यों एवं प्रबुघ्द नागरिकों ने सहयोग का आश्वासन दिया, यह निर्णय लिया गया कि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ संपन्न होंगे।

What do you think?