Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
Uncategorized

दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा- दादाजी धूनी वाले के प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए गठित “निर्माण समिति” की बैठक मंगलवार को दादाजी आश्रम परिसर में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में आर्किटेक्ट  वीरेंद्र त्रिवेदी ने मंदिर के प्रस्तावित प्रारंभिक डिजाइन को लेकर अपना प्रेजेंटेशन मंदिर निर्माण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। दादाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से समिति के सदस्यों ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी आवश्यकताएं आर्किटेक्ट के समक्ष बताई, ताकि दादाजी मंदिर की प्राचीन परंपराओं का निर्वहन नियमित रूप से होता रहे। बैठक में प्रस्तावित मंदिर की नक्काशी की डिजाइन तथा मंदिर के गुंबज की डिजाइन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि मंदिर ट्रस्ट व समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों को शामिल करते हुए दीपावली तक मंदिर निर्माण की डीपीआर तैयार कर ली जाए और टेंडर प्रक्रिया भी दीपावली तक शुरू कर दी जाए। बैठक में दादाजी के नए मंदिर के लिए प्लंबिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन और ड्रेनेज सिस्टम के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। आर्किटेक्ट श्री त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर की प्लिंथ लगभग ढाई फीट ऊंची रखा जाना प्रस्तावित है, इसके लिए सड़क के लेवल में भी आवश्यक परिवर्तन करना होगा।
बैठक में मंदिर निर्माण समिति के सदस्य  भरत झवर, धर्मेंद्र बजाज,  रोचक नागोरी ,  सुशील अग्रवाल, राकेश बंसल,  सतीश कोटवाले, गणेश कनाडे,  शांतनु दीक्षित,  तपन डोंगरे,  नितिन श्रीमाली आर्किटेक्ट तथा  वीरेंद्र त्रिवेदी आर्किटेक्ट भी उपस्थित थे।

What do you think?