Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाया जाएगा, कलेक्टर आदित्य सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

2 min read
Republic Day celebrated with joy and fervor in the district
Text Size:

Harda News : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां हरदा नेहरू स्टेडियम में चल रही है। जिले भर में 26 जनवरी को लेकर हर्षोल्लास देखा जा रहा है। गणतंत्र दिवस की तैयारियो को लेकर लोगों में उत्साह है।

जिला स्तिरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन किसी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहते है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगातार जारी है।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारीकमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।

मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर प्रात: 9:30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद प्रात: 9:45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे तथा 10 बजे से उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिकारी कर्मचारियों को व उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिये विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

What do you think?