Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के पीवीसी कार्ड वितरित किये

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड वितरण, तथा स्मार्ट चैटबॉट सुविधा का शुभारंभ भी किया गया। इस चैटबॉट सुविधा से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करना आसान होगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खंडवा के मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के ए ब्लॉक के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में किया गया।
खंडवा के मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तन्वे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  सेवादास पटेल तथा  हरीश कोटवाले व  धर्मेन्द्र बजाज के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी है। इसके तहत वृद्धजनों को 5 लाख रूपये तक का इलाज बड़े बड़े प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध होने लगा है। कार्यक्रम में अतिथियों ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों श्रीमति कौशल्या बाई आव्हाड़, श्रीमति शकुन्तला बाई, श्रीमति शांता बाई,  शब्बीर हुसैन,  मोतीराम यादव को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

What do you think?