Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने चेकअप किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् सोमवार को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। यह स्वास्थ्य जांच हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत की जाती है, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। डॉ. जुगतावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य जांच शिविरों में गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, पौष्टिक आहार लेने व संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश भी दी जाती है।

What do you think?