Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हृदय रोग का निशुल्क निष्ठा के सीने में बचपन से ही दर्द ऑपरेशन हुई स्वस्थ, घर में छाई खुशी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

संपादक अशफाक अली 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा विकासखण्ड के ग्राम कोठी निवासी विकास एवं किरण ओझा की पुत्री निष्ठा के सीने में बचपन से ही दर्द सा रहता था, और वह अक्सर बीमार बनी रहती थी। पंधाना में पिछले साल आयोजित हुए संभाग स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविर में विकास और किरण अपनी पुत्री निष्ठा को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गये। शिविर में इंदौर के चिकित्सा विशेषज्ञ ने निष्ठा के हृदय का ईको परीक्षण किया तो उसके दिल में छेद होना पाया गया। डॉक्टर्स ने निष्ठा के ऑपरेशन के लिए विकास को इंदौर आने की सलाह दी।
निष्ठा की मां किरण ने बताया कि निष्ठा को इंदौर के विशेष जूपिटर हॉस्पिटल ले गये जहां उसकी जरूरी जांच कर भर्ती कर लिया गया। अगले दिन चिकित्सकों ने निष्ठा का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के 5 दिन बाद निष्ठा की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। विकास और किरण बताते हैं कि अब निष्ठा पूर्णतः स्वस्थ है जिससे घर में अब खुशी का माहौल रहता है। निष्ठा अब स्कूल भी जाने लगी है। “आयुष्मान भारत योजना” के तहत निःशुल्क ऑपरेशन होने पर विकास और किरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बार-बार धन्यवाद देते हैं।

What do you think?