Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में नशा मुक्त समाज पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया

3 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विषय था “नशा मुक्त समाज का निर्माण”, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, नगर रक्षा समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मंचासीन अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शॉल से किया गया।
अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने कहा
“नशा करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यदि हमें समाज को नशा मुक्त बनाना है तो हमें दो स्तरों पर कार्य करना होगा
एक वे लोग जो पहले से नशे के शिकार हैं, और दूसरा, वे लोग जो नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
इन दोनों ही वर्गों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। एनजीओ की मदद से 50 प्रशिक्षित ट्रेनरों को तैयार किया गया है, जो नशे के आदी लोगों को इससे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे।
पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे ने कहा
“यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब आप सभी नागरिक अपने आसपास के नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें। समाज की सहभागिता के बिना यह लड़ाई अधूरी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामदास प्रजापति ने युवाओं को चेताया कि
आजकल हरदा जिले में ‘एम.डी.’ जैसे खतरनाक नशे का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, जो विशेषकर कॉलेज और कोचिंग करने वाले छात्रों को निशाना बना रहा है। ऐसे नशा व्यापारी युवाओं को बहला-फुसलाकर उन्हें इस लत में धकेल रहे हैं। यह एक गंभीर खतरा है, जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें एक व्यक्ति की नशे की लत से उसके बेटे को कम उम्र में काम करने की मजबूरी को दर्शाया गया। इस मार्मिक नाटक के माध्यम से नशे के सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।
यह जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं और आमजन को नशे के विरुद्ध संगठित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन पॉलिटेक्निक में आए सभी गणमान्य नागरिक  एवं पत्रकारों कॉलेज के छात्र  छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह कभी भी नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा करने से रोकेंगे नशा करने वाले व्यक्तियों पर ध्यान देकर उनको समझाइए देकर उनको इस दलदल से बाहर निकलेंगे

What do you think?