Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर करेंगे रवाना, वापसी पर भी होगा स्वागत

1 min read
Text Size:

हरदा 2 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन के लिये आगामी 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिये मतदान दल 6 मई को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से ईवीएम एवं वीवीपेट तथा अन्य मतदान सामग्री लेकर रवाना होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने निर्देश दिये है कि मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री देकर व चाय नाश्ता कराकर ही मतदान केन्द्र के लिये वाहन से रवाना किया जाए।

उन्होने निर्देश दिये है कि मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर सम्मान पूर्वक पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान केन्द्र के लिये रवाना किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मतदान उपरान्त जब मतदान दल सामग्री जमा कराने वापस पॉलिटेक्निक कॉलेज आयें तो उनका पुनः पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया जाए। इसके लिये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फूल मालाओं की व्यवस्था के लिये उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिये गये है।

 

What do you think?