थाना टिमरनी पुलिस व्दारा वेयर हाउस पर लगे ट्राँसफार्मर एवं स्ट्रक्चर चौरी करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तार किया अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को थाना टिमरनी पुलिस व्दारा वेयर हाउस पर लगे ट्राँसफार्मर एवं स्ट्रक्चर चौरी करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी करने पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फरियादिया हर्ष गोयल पिता संजय कुमार गोयल निवासी वार्ड क्र 12 टिमरनी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मै वार्ड क्र. 12 टिमरनी रहता हूँ ,लक्ष्मीशांती फूड प्रोडक्टस प्रायवेट लिमिटेड़(राईस मिल) हरदा रोड टिमरनी का संचालक हूँ । मेरी राईस मिल के परिसर मे 500 केवीए का ट्रांसफार्मर सन 2023 मे स्थापित किया था । आज दिनाँक 15/07/26 को सुबह करीबन 07 बजे राईस मिल से आपरेटर विकास यादव ने मुझे फोन कर के बताया की रात्री में 11.50 बजे अपने राईस मिल मे लाईट थी ,रात्रि 11.55 बजे लाईट चले गई सुबह 06.45 बजे मैने देखा तो ट्रासंफार्मर खुला हुआ पडा है एवं आईल का बक्सा खाली पडा है तब मैने राईस मिल पहुँचकर देखा कि ट्राँसफार्मर खुला हुआ जमीन पर पडा है जिसमे से कापर की क्वाईल वजन लगभग 250 कि.ग्रा ,ट्राँसफार्मर आईल करीबन 525 लीटर, एवं अन्य महत्वपूर्व पूर्जे ट्रांसफार्मर मे नही है । घटना स्थल के आसपास कुछ नट बोल्ट पडे है । मेरे ट्राँसफार्मर एवं स्ट्रक्चर पर लगे बक्सा को खोलकर कोई अज्ञात चोर कापर की कोईल , ट्राँसफार्मर आईल, एवं अन्य महत्वपूर्व पूर्जे चोरी कर ले गए है कि रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना एवं गिरफ्तारी- विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना टिमरनी की विशेष टीम गठित की गई सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी सामने आई।
लगातार निगरानी के दौरान को तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर अपना नाम क्रमशः शहजाद उर्फ सलीम पिता अब्दुल मिया उम्र 45 साल निवासी खजूरी राताताल बीजापुर पहाड जिनंद बाबा मजार के पास भोपाल थाना इटखेडी 2.बब्लू पिता नफीस उम्र 35 साल निवासी इन्द्रानगर अस्थाई मस्जिद के पास वार्ड क्र 13 टीला जमालपुरा भोपाल 3. सफीक शाह पिता सरीफ शाह निवासी न्या आरिफ नगर मकान नं. 2/6 बस्ती थाना गोतम नगर भोपाल 4. सुरजीत मंडल पिता कमलकांत मंडल उम्र 38 साल निवासी छोला गणेश मंदिर भोपाल का होना बताया तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की आरोपीयो की विधिवत गिरफ्तारी कर पृथक-पृथक गिरफ्तारी पत्रक एवं मेमोरेंडम तैयार किए गए। आरोपियों से चोरी गया मसरूका जप्त किया गया तथा शेष मशरूका की तलाश हेतु आरोपीयो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड ली गई
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयरामसिंह चौहान, चन्दनशाह उईके,प्रआर कंचन राजपूत,सजन सिंह .शैलेन्द्र परमार. शैलेन्द्र राजपूत,मनोज दोहरे की सक्रिय भूमिका रही।

