Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस को चोरी के मामले में मिली सफलता

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा की विशेष टीम द्वारा एक चोरी के मामले का सफल खुलासा किया गया है।
08फरवरी को थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 73/26, धारा 331(4), 305(1) BNS के अंतर्गत संदेही आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर दादाजी वार्ड, थाना पदम नगर, जिला खंडवा को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 31 जनवरी की रात्रि में अपने साथी राजकुमार के साथ मिलकर जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर ट्रक से लोहे की डिस्क, लोहे की कमानी, लोहे का जैक एवं कीमती बर्तन चोरी किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये है।
आरोपी की निशानदेही पर लोहे की कमानी एवं एक लोहे का जैक बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी की गई ट्रक की दोनों लोहे की डिस्क को लियाकत हुसैन उर्फ गुड्डा पिता सफदर हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, हरदा को बेचना बताया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से दोनों लोहे की डिस्क बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमित रावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सुरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?