Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट लेदर बाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के

1 min read
Text Size:

नेहरू स्टेडियम में

सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट लेदर बाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के
हरदा – सांसद खेल महोत्सव के तहत जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश बिलिया, पी डब्ल्यू डी विभाग से रामशंकर सांगुले, खेल प्रशिक्षक सुश्री मोनिका मेहता व डॉ. पूनम सिंह गोदारा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कर किया।
प्रतियोगिता में रेडफ्लॉवर स्कूल नकवाड़ा, शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा ए टीम, जिला क्रिकेट संघ हरदा बी टीम, शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय हरदा के खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान शासकीय चिकित्सालय एवं शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी क्रिकेट की ट्रायल दी। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएम श्री महाविद्यालय हरदा, दूसरा स्थान जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा तथा तीसरा स्थान शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा ने प्राप्त किया।

What do you think?