Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
भोपाल

ग्राम पंचायत के पंचों ने कहा, साहब! सरपंच की कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण व स्वार्थपूर्ण रवैया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार नसरुल्लागंज संवाददाता -वसीम खान

SDM को सभी पंचो ने अविश्वास प्रस्ताव सौपा, सरपंच को हटाने की मांग की

भैरुंदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नीलकंठ की उपसरपंच सहित समस्त पंचो ने सरपंच के द्वारा कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण एवं स्वार्थपूर्ण रवैये व अन्य गड़बड़ी के मामले को लेकर सरपंच को पद से पृथक करने अविश्वास प्रस्ताव भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सौपा है। ग्राम पंचायत नीलकंठ की उपसरपंच सहित समस्त पंचगण मौजूद रहे।
भैरुंदा के समीप ग्राम नीलकंठ में सरपंच संतोष वर्मा को हटाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत नीलकंठ की उपसरपंच मोनिका केवट सहित पँचगणो के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव एसडीएम को सौपा। जिसमें बताया कि सरपंच के द्वारा अपनी मनमानी करते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं, इसके अलावा जनता के हितों के विरुद्ध यह निर्णय स्पष्ट साबित हो रहे। सरपंच से हमारे द्वारा कई बार चर्चा की, परंतु सरपंच की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। लगातार सरपंच संतोष वर्मा के द्वारा अपनी मनमर्जी की जा रही है पँचगणो ने सरपंच पर ये भी आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब 95 लोगो से आवास योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर प्रत्येक लोगो से 1200 रुपए की राशि ली गई। इसके अलावा सरपंच द्वारा कोई मासिक बैठक भी अभी तक नही बुलाई। जिससे हमें आय-वय की कोई जानकारी नही है और सरपंच ने बीजेपी जब से जॉइन की है उसके बाद सरपंच के द्वारा दादागिरी भी की जा रही है।
उपसरपंच मोनिका केवट ने कहा कि सरपंच के द्वारा मनमानी की जा रही है गांव में विकास कार्य भी नही किया जा रहा है। तीन साल हो गए अभी तक कोई बैठक भी नही बुलाई । आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम भी लोगो से पैसे भी लिए गए।

सरपंच को हटाने के लिए पंचों ने सौपा अविश्वास प्रस्ताव
भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी का कहना है कि उपसरपंच सहित ग्राम पंचायत नीलकंठ के पंचगाणों के द्वारा सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है ओर आरोप लगाए कि सरपंच द्वारा अनिमित्ताएँ की जा रही है। आगे हम इसका सम्मेलन बुलाएंगे पीठासीन अधिकारी को अवगत कराएंगे, फिर मतदान कराया जाएगा और फिर अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है तो सरपंच पद से हट जाएंगे। आवास योजना को लेकर पैसे दिए जाने के मामले में तहसीलदार व जनपद सीईओ से जांच कराएंगे, और दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जावेगी।

What do you think?