Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized नर्मदापुरम

नगर पालिका द्वारा मजदूरों को मासिक वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा नगर पालिका परिसर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करेगा मजदूर संघ

3 min read
Text Size:

 

पावनसिटी नर्मदापुरम – मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम संभाग में नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारियों को मासिक वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते  मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि विगत दो दिन पहले माह जून के मासिक वेतन का भुगतान कुछ सफाई कर्मचारियों को किया गया है बाकी पदस्थ कर्मचारी/श्रमिकों को अभी तक मासिक वेतनों का भुगतान नहीं किया गया है जिसके परिणामस्वरूप स्कूल कालेज में बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं खान-पान दवाईयां इलाज को लेकर कर्मचारियों की पारिवारिक स्थिति आर्थिक शोषण के कारण चरमरा गई है बैंक लोन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है नगरपालिका में व्याप्त चर्चा के अनुसार ज्ञात हुआ है कि अभी तक शासन से चुंगी क्षतिपूर्ति ड्राफ्ट नहीं आया है कुछ लोग कह रहे हैं कि विधुत विभाग कि बकाया राशि ड्राफ्ट से जमा हो गई है इसलिए वेतन के लाले पड़ रहें हैं और कुछ कर्मचारियों के बीच चर्चा व्याप्त हैं कि नव नियुक्त संभागीय संयुक्त संचालक के चरण अशुभ है इसलिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों कि आर्थिक स्थिति के पक्ष मे संचनालय से आदेश जारी किये गये है कि प्रत्येक माह के पहले दिवस कर्मचारियों को मासिक वेतनो का भुगतान कर दिया जावे एवं मजदूर संघ से किये गये समझौते में लिखित आश्वासन दिया गया है कि प्रत्येक माह कि दस तारीख कि समयावधि में मासिक वेतनों का भुगतान सभी कर्मचारियों को कर दिया जावेगा जिनकी अवमानना नगरपालिका के द्वारा लगातार कि जा रही है
सत्य सनातन हिंदू धर्म से संबंधित भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम से संबंधित महान पर्व  में रक्षाबंधन पड़ रहा है अभी तक कर्मचारियों को माह जून के मासिक वेतनों का भुगतान नहीं किया गया है मजदूर संघ ने नगरपालिका कि आवक-जावक शाखा में पत्र दिया है कि रक्षाबंधन जैसे महान पर्व कि गरिमा को समझते हुए  कि समयावधि के भीतर माह जुलाई के मासिक वेतनों का भुगतान सभी कर्मचारी श्रमिकों को कर दिया जावे अन्यथा मासिक वेतनों के भुगतान के अभाव में कार्यालय नगरपालिका प्रांगण में दिनांक – में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया जावेगा इस भक्तिमय कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपालिका सीएमओ को भी आमंत्रित किया गया है साथ ही जनहित से जुड़े हुए संगठन व संस्थाओं का भी सहयोग लिया जावेगा अभी से संपर्क कार्य शुरू कर दिया गया है
मजदूर संघ हनुमान जी महाराज कि चरण वंदना कर अपेक्षा करता है कि वेतन कार्य से संबंधित शासन से लेकर प्रशासन तक सभी कर्मचारी अधिकारियों को सदबुध्दि दे कि रक्षाबंधन जैसे महान पर्व कि गरिमा को समझते हुए माह जुलाई के मासिक वेतनों का भुगतान सभी कर्मचारियों को कर दिया जावे अन्यथा मासिक वेतन भुगतान के अभाव में कार्यालय नगरपालिका प्रांगण में हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ अवश्य ही किया जावेगा जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन, कमिश्नर, कलेक्टर व संबंधित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को यथा समय पर दी जाए

What do you think?