Skip to content
ताज़ा खबर
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए
10 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

सेना भर्ती के लिये ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 से 12 जून तक होगी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

हरदा – वर्ष 2026-27 के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थिर्यों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 01 जून से 12 जून 2026 तक भोपाल के 2 परीक्षा केंद्रों आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसायटी, कोकता बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल तथा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, दानिश कुंज, कोलार रोड़, भोपाल पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित होगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जायेगा। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गये हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिये गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना होगा। अभ्यर्थी किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय से टेलीफोन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

What do you think?