Skip to content
ताज़ा खबर
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए
10 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

फाइल वार्ड के सामने स्थित डीपी के पास कचरे में आग लग गई पुलिस नेआग पर पाया काबू

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा
थाना कोतवाली पुलिस की तत्परता से आग पर पाया काबू
दिनांक 21/05/2026 को विद्युत विभाग से सूचना प्राप्त हुई कि फाइल वार्ड के सामने स्थित डीपी के पास कचरे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को फायर ब्रिगेड भेजने एवं विद्युत लाइन बंद कराने हेतु सूचित किया गया।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। रात्रि लगभग 02:30 बजे फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया।
आग लगने की घटना में डीपी के पास स्थित एक चार पहिया ठेला दुकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे सामने स्थित फाइल वार्ड की बस्ती में आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ी जनहानि एवं दुर्घटना होने की संभावना थी।
पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.एल. भारती, सउनि कपिल अग्रवाल एवं फायर ब्रिगेड टीम की विशेष भूमिका रही।

What do you think?