Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा  हरदा के दूध डेयरी वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में  एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मुख्य रूप से मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथिक) डॉ. जितेंद्र बारवाल एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर सुश्री मोना सकवाया (ए.एम.ओ.) द्वारा मरीजों की जांच की गई। टीम में फार्मासिस्ट  गुलाब सिंह यदुवंशी, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री मीरा महोबिया, लैब टेक्नीशियन  शरद ओस्ले, कंप्यूटर ऑपरेटर  बंटी गौर और सपोर्ट स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के दौरान 47 मरीजों में से 9 मरीजों की हाइपरटेंशन और 10 मरीजों की डायबिटीज की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां व सावधानी बरतने की सलाह दी गई। लैब टेक्नीशियन द्वारा 15 मरीजों के विभिन्न रक्त परीक्षण भी किए गए। शिविर में वर्तमान मौसम को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीज सुबह अत्यधिक ठंड में जल्दी बिस्तर न छोड़ें और हमेशा पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर रहें, ताकि ठंड के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

What do you think?