Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस हरदा द्वारा भव्य तिरंगा रैली में गुंजा देशभक्ति का स्वर

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस हरदा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल तिरंगा रैली  का भव्य आयोजन किया गया । तिरंगा रैली में मिडिल स्कूल ग्राउन्ड से प्रारंभ होकर तिवारी कोचिंग, अस्पताल तिराहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टैण्ड, घंटाघर, खेडीपुरा, वायपास, प्रताप टॉकीज, नई सब्जी मंडी होते हुए पुनः मिडिल स्कूल ग्राउन्ड पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में यात्रा देशभक्ति गीतों, नारों और जनभागीदारी से सराबोर रही । मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर पर गौरवपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराना और इस महापर्व को स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाना है। इसी अभियान के अंतर्गत इस यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों को देश की आजादी के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वच्छता की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया ।
रैली में जिला पुलिस बल, एसएएफ बल, होमगार्ड, एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने और देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई।

What do you think?