Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा
हरदा – सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्ण तरीके से करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्ड न हो। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में मूंग फसल को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक दवाओं व उर्वरकों के सैम्पल लेने के निर्देश भी दिये। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी पटवारियों की नियमित बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें।
कलेक्टर ने बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सौंपे गये लक्ष्यों को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होने अभियान के तहत बनाये जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी सुपरवाईजर नियमित रूप से सेम एवं मेम बच्चों की प्रगति की जानकारी नियुक्त किये गये जिला अधिकारियों को दें।

What do you think?