Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस द्वारा नेहरू स्टेडियम नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान शामिल होकर खिलाड़ियों ने नशा मुक्ति होने की प्रेरणा दी

3 min read
Text Size:

हरदा पुलिस द्वारा नेहरू स्टेडियम म
खिलाड़ियों ने मानव श्रंखला

पावनसिटी -हरदा की संरचना बनाकर दिया एकजुटता का संदेश दिया पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों ने दी नशा मुक्त समाज की प्रेरणा

जिला हरदा में नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन हेतु पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे के निर्देशन में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज हरदा पुलिस द्वारा नेहरू स्टेडियम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, पूर्व अंतरराज्यी खिलाड़ी एवं अनुभवी कोच उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशा के विरुद्ध अपने विचार रखते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। खिलाड़ियों ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और समाजिक योगदान को भी प्रभावित करता है। खिलाड़ियों ने खेलों से जुड़कर युवाओं को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कोचों ने बताया कि नशा न केवल करियर को खत्म करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, अभिभावकों व आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
साथ ही खिलाड़ियों ने मानव संरचना के रूप में हरदा शब्द का निर्माण कर और मानव श्रंखला बनाकर एकजुटता, सहयोग और नशा विरोधी अभियान में सहभागिता का संदेश दिया। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसमें छिपा संदेश था  एकजुट होकर ही नशे के खिलाफ जंग जीती जा सकती है।
हरदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को खेल जगत से मिले समर्थन ने और अधिक मजबूती दी है। हरदा पुलिस आगे भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने हेतु प्रतिबद्ध है।

पावन सिटी के संपादक अशफाक अली – अपने विचार नशे के खिलाफ  कहां नशे की लत से परिवार के लोगों को जो आर्थिक नुकसान होता है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती किसी भी परिवार का एक भी सदस्य कभी इस लत में पड़ा है तो पूरा परिवार इस पीड़ा का दुख झेलता  है इसे पूरा परिवार टूट जाता है जिन  परिवारों में जो सदस्य नशे का लता रहती है  उसे पर परिवार की आर्थिक  स्थिति भी खराब हो जाती है समाज के लोग भी ऐसे लोगों से दूरियां बनाने लगते हैं उनको नीचे नजर से देखते हैं  इसका असर उनके परिवार के सदस्यों पर भी पड़ता है इसीलिए नशे की लत से हमेशा दूर रहना चाहिए

What do you think?