Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जल भराव एवं आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी मौके पर सबसे पहले पहुंचे एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी आपदा प्रबंधन कार्यों को पूरी गंभीरता से लें
सभी राजस्व अधिकारी एवं संपूर्ण मैदानी अमला फील्ड में रहे
वीसी के माध्यम से कलेक्टर ने दिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश
चालू वर्षाकाल में जिले में निरंतर वर्षा हो रही है, जिले में औसत सामान्य वर्षा से अधिक वर्षा हो गई है, निरंतर वर्षा से पुल पुलियाओं,रपटों पर जल भराव की सूचनाएं मिल रही है। सभी राजस्व अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने मैदानी अमले का फील्ड में नियमित भ्रमण सुनिश्चित करें । जल भराव एवं आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी मौके पर सबसे पहले पहुंचे एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे । पुल पुलियाओं के ऊपर से पानी बहने पर लोक निर्माण विभाग बैरीगेट्स लगवाए। पटवारी, कोटवार एवं सचिवों की ऐसी पुलियाओं पर तैनाती की जाए । यह निर्देश कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने रविवार की शाम को एनआईसी कक्ष नीमच से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, लोक निर्माण विभाग ,जल संसाधन ,विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए ।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव , एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू ,सुश्री प्रीति संघवी , सुश्री किरण आंजना सहित अधीक्षण यंत्री प.क्षे.वि.क. नीमच , जल संसाधन एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री व अन्य जिला अधिकारी तथा सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअली मौजूद थे ।
वीसी में जल संसाधन कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए, कि वे सुरक्षा एवं सदृढ़ता की दृष्टि से अपने सभी जलाशयों का निरीक्षण करवा ले , उनकी मजबूती देख ले, यह सुनिश्चित करे, कि किसी भी जलाशय से पानी का रिसाव न हो। यदि कही ऐसी संभावना हो, तो उसे तत्काल ठीक करवाए कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ  तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारो को निर्देश दिए कि वे सोमवार को सुबह से ही अपने- अपने क्षेत्रों का भ्रमण करे और पुल पुलियाओं और रपटों पर और बस्तियों में जल भराव की स्थिति एवं फसल नुकसानी सर्वे कार्य का निरीक्षण करे और जल भराव की स्थिति में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करे
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और सीईओ एवं सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे अपने -अपने क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल चिन्हित कर ,वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाए तथा सुव्यवस्थित विसर्जन के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करे ।सभी जनपद सीईओ को भी अमृत सरोवर व विसर्जन स्थलों पर तीन शिफ्टों में सचिव ,रोजगार सहायकों एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए । पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि वे विद्युत सरक्षा के लिए विद्युत लाइन यदि कहीं नीचे लटक रही हो, तो ठीक करवाएं, विद्युत ट्रांसफार्मर जल भराव में आ रहे हो, तो उनसे विद्युत आपूर्ति रोक कर, विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करे। कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे आपदा प्रबंधन कार्यों को गंभीरता से ले। आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जावेगी।

What do you think?