Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर  गुप्ता ने शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

1 min read
Text Size:

 पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

खंडवा – जिला शतरंज संघ, खंडवा द्वारा 15 हजार रुपए की ईनामी राशि की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कोठारी ट्यूटोरियल, जयनगर, खंडवा में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सीनियर वर्ग में 5 राउंड के पश्चात 5 अंक लेकर वैभव तोमर प्रथम, डॉक्टर वेद प्रकाश मलानी द्वितीय एवं सुनील जैन तृतीय रहे ।
अंडर 9, अंडर 11 और अंडर 14 में प्रथम रहे खिलाड़ियों को भी ट्राफी प्रदान की गई । इस पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बच्चों को सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर शतरंज की जीवन में उपयोगिता को विस्तार से समझाते हुए टिप्स देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । समापन समारोह का संचालन अजीत जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के  राजेश बछानिया, रविंद्र थत्ते, मनीष अग्रवाल, वेद प्रकाश मलानी के साथ ही  सुनील जैन,अजय दवे, अनुराग वाजपेई, राजकुमार गुप्ता, पंकज मूंदड़ा, सत्यनारायण राठौड़ , डा. सिद्धार्थ श्रीमाली, डा. अत्रिवाल, जितेंद्र पटेल,
पार्थ, मानस, शिखर , मनीष के साथ बड़ी संख्या में बच्चों के पालकगण भी मौजूद थे ।

What do you think?