Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे पुलिस हरदा ने कॉम्बिंग गश्त कर पकड़े कई फारर आरोपी

2 min read

जिला पुलिस बल हरदा ने कॉम्बिंग गश्त कर पकड़े कई फारर आरोपी
कॉम्बिंग गश्त में समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाहियां की गई
जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में जिला पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया । इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दरमियानी रात्री में कांबिंग गश्त का संचालन किया गया । काँबिंग गस्त के दौरान सभी थाना के प्रभारीयों द्वारा अपने अपने थाना स्टाफ की टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु रवाना किया गया इस दौरान पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे एवं जिले के समस्त आला अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे । तलाशी अभियान में पुलिस बल द्वारा गुण्डे बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई । रात्री में गस्त के दौरान रास्ते घूमने फिरते मिले लोगो से गहन पूछताछ की गई साथ ही जिले की सीमाओं से आने वाले वाहनो को चेक कर चालकों से पूछताछ की गई । काम्विंग गस्त के दौरान समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग आदि प्रभावी कार्यवाहियां करते हुये सम्पूर्ण जिले के थानों में 24 बेमियादी वारंटी, 21 गिरफ्तारी वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 40 जमानती वारंट एवं 58 समन्सों की तामिली की गई । काम्बिंग गस्त के दौरान 25 गुंडा बदमाश , 12 निगरानी बदमाश चेक किये । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।