Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

 टिमरनी- संवाददाता ब्रजेश रिछारिया 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के तहसील टिमरनी मे शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल टिमरनी में हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं ने माँ शक्ति के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंचन के माध्यम से नौ शक्तियों का सजीव चित्रण कर छात्राओं ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों की धुनों पर आकर्षक गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रहा रावण दहन, जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का सशक्त संदेश दिया और दशहरा पर्व का समापन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष त्रिपाठी ने माँ दुर्गा के स्वरूपों की महिमा का वर्णन करते हुए बच्चों को उनके महत्व से अवगत कराया। वहीं विद्यालय संचालक सचिन बलवटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने सदैव सत्य और धर्म का मार्ग अपनाया, वैसे ही हमें भी जीवन में इन मूल्यों को अपनाकर असंभव को संभव बनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

What do you think?