Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने बनाया लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड

1 min read
Unit number 5 of Amarkantak Thermal Power Station created a new record of producing electricity for 300 consecutive days

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट को लगातार 300 दिन तक संचालित करने में सफलता हासिल की है। यह विद्युत यूनिट की स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस यूनिट ने 27 अगस्त 23 से 22 जून 2024 तक 300 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया।

विभिन्न मापदंडों में भी मिली उपलब्धि

210 मेगावाट की यूनिट ने जब 300 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान अर्जित किया तब इसने विभिन्न मापदंडों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यूनिट ने 100.24 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर (पीएएफ), 98.6 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व 9.29 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन की उपलब्धि हासिल की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 5 के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता से लक्ष्य अर्जित करने का यह सर्वश्रेष्ठ व अनुकरणीय उदाहरण है।