Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम हरदा

Narmadapuram news : पॉलिथीन मुक्त अभियान में 1900 रुपए का जुर्माना एवं 23 किलो पॉलिथीन जप्त की

2 min read
A fine of Rs 1900 was imposed and 23 kg of polythene was confiscated in the polythene free campaign
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना के आदेश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में पॉलिथीन जप्ती अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सतरास्ता बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में 23 किलो पॉलिथीन जप्त कर दुकानदारों पर 1900 रुपए का जुर्माना वसूल किया। दल द्वारा सतरास्ता से होते हुए बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन तक सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन प्रतिबंध हेतु सभी व्यापारियों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग ना करने के लिए जागरूक किया एवं अपने परिसर के आसपास गंदगी न करने एवं पन्नी पॉलीथिन उपयोग नही करने के लिए समझाईस दी।

नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की गठित टीम में बृजेश सारवान, रवि सूर्यवंशी, विशाल शर्मा, सतीश यादव, गगन सोनी, शेख सिकंदर एवं संयुक्त दल के द्वारा मुख्य बाजार में जप्ती जुर्माना की कार्यवाही की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले द्वारा सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया गया कि वे अपने आसपास के परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु डस्टबिन का उपयोग करें। परिसर से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता वाहन में हीं डालने का अनूरोध किया।

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल को देखते हुए सभी नाले की सफाई कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया गया कि वे अपने परिसर का कचरा नाले नाली एवं रोड पर ना डालें। कचरा डस्ट बीन में डालने या कचरा वहान में ही डालने का अनुरोध किया गया।

What do you think?