Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : दस्तक अभियान का बारीकी से निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

1 min read

Narmadapuram news : मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी नर्मदापुरम् डॉ दिनेश देहलवार एवं खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी माखन नगर द्वारा संयुक्त रुप से विकास खण्ड़ माखन नगर अन्तर्गत ग्राम जाम, खारदा, बागरा तवा, कीरपुरा, काजलखेड़ी का भ्रमण कर चलाये जा रहे दस्तक अभियान का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम खरगावली भटवाड़ी, डांगीवाड़ा, ऑचलखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपस्वा.केन्द्र) का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर भटवाड़ी पर पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर अवकाश पर होने के कारण अनुपस्थित थी तथा शेष समस्त केन्द्र बन्द पाये गये। इस कारण से स्वास्थ अधिकारी डॉ देहलवार द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी माखन नगर को तत्काल संबंधित कम्युनिटी हेल्थ आफीसर को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं वर्षा काल को देखते हुये सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियमित रुप से खुले रहने तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित् रखने हेतु निर्देशित किया गया।