Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन स्थल पर महिलाओं को स्वतंत्र घूमने की एक बड़ी पहल

2 min read
Making women self-reliant and tourist destinations

Narmadapuram news : नर्मदापुरम जिले में पर्यटन स्थलों पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग महिलाओं को सुरक्षित पयर्टन स्थल मिले इस दिशा में नई पहल की जा रही है। लगातार 50 पर्यटन स्थलों पर अलग अलग संस्थाओं द्वारा महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन स्थल हेतु दिये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन स्थल पर महिलाओं को स्वतंत्र घूमने की एक बड़ी पहल है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज द्वारा पीजी कॉलेज पिपरिया में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।

उधमिता सॉफ्ट स्किल, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समापन के दौरान कार्यक्रम में कॉलेज से पीजी विभाग की डॉ. अनीता सेन, महिंद्रा इंस्टीट्यूशन से सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर और इंडियन ग्रामीण सर्विसेज से पिनाकी नायक (आईजीएस) के सहयोग से सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।

पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा परियोजना के तहत सभी 50 पर्यटन स्थलों पर लगातार महिलाओं को सुरक्षित पर्यटन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं वही आई जी एस संस्था के सदस्य पिनाकी नायक द्वारा बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर ग्रामीणों को लगातार विभिन्न प्रशिक्षण महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

साथ ही होमस्टे के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर में सुधार भी आ सके साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षित कर पर्यटन स्थलों पर उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं पीजी विभाग की डॉ. अनीता सेन, महिंद्रा इंस्टीट्यूशन से सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन का आभार भी व्यक्त किया गया।

What do you think?