Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मतदाता सूची का प्रकाशन में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नामावली का प्रकाशन किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के मान से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  सिद्धार्थ जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर मंगलवार को किया गया। कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में प्रारूप मतदाता नामावलीके संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की सीडी एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
कलेक्टर ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों एवं सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों की सूची का भी जिला एवं ईआरओ स्तर पर प्रकाशन किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए जाने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता नामावली पर 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्रारूप प्रकाशन के बाद छूटे हुए मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा तहसील कार्यालयों में की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। अन्य स्थानों से आए मतदाता भी नए मतदान केंद्र के अनुसार नाम दर्ज करा सकेंगे। हरदा जिले से बाहर से शिफ्ट होकर आए अथवा जिले के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित मतदाता फॉर्म-8 के जरिए अपना नाम वर्तमान निवास स्थान की मतदाता सूची में स्थानांतरित करा सकेंगे। मतदाता सूची से संबंधित समस्त सूचनाएं जिले की वेबसाइट एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है, ताकि मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक सुधार कराया जा सके।

What do you think?