Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस कन्ट्रोल रूम हरदा में जिला पुलिस बल के लिए ध्यान सत्र आयोजित

2 min read
Text Size:

हरदा – पुलिस कन्ट्रोल रूम हरदा में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पु.मु. भोपाल श्रीमती रूचि वर्धन मिश्रा के कुशल नेतृत्व में  जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हार्टफुलनेस ध्यान (मेडिटेशन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से ध्यान लगवाया गया तथा ध्यान करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
आई.जी. श्रीमती मिश्रा ने बताया कि नियमित ध्यान से तनाव में कमी आती है, एकाग्रता बढ़ती है तथा पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मानसिक संतुलन बेहतर होता है। उन्होंने पुलिस बल से अपने दैनिक जीवन में ध्यान को शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने बताया कि ध्यान मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के साथ तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और बेहतर निर्णय लेने के लिए किया जाता है। यह विषम परिस्थितियों का सामना करने, में सहायक है। क्षेत्रीय समन्वयक रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस श्री गजेंद्र गौतम ने ध्यान कों पुलिस के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बताया। उन्होने कहा कि योग मानसिक रूप से मजबूत, भावनात्मक रूप से स्थिर और अधिक प्रभावी बनाता है। कार्यक्रम में कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित मिश्रा सहित जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं हार्टफुलनेस जिला समन्वयक  गोरख पारुलकर,  राजेश पटल्या एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर सेवा कार्य को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

What do you think?