Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन,स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष  अरविंद रघुवंशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्द्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा गुरूवार को हरदा के वार्ड क्रं. 35 पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने महिलाओं के अधिकार, बच्चों के अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, यौन उत्पीड़न, सालसा व नालसा की विभिन्न योजनाओं, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन) योजना 2015, बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, नालसा डॉन योजना 2025 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

शिविर में उपस्थितजनों को बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा म.प्र. में ‘‘स्थायी लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं)‘‘ से संबंधित विवादों के निराकरण के लिये प्रदेश के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना की गई है। स्थायी लोक अदालतें जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत हैं। स्थायी लोक अदालतें, लोक-उपयोगी सेवायें जैसे वायु, सड़क या जल मार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय सेवा, बीमा सेवा से संबंधित विवादों का संज्ञान लेगी। ‘‘सेवाओं‘‘ से तात्पर्य ऐसी किसी भी प्रकार की सेवा से है जो उसके संभावित प्रयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। कोई भी व्यक्ति लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित ऐसे विवाद जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं उन विवादों का निराकरण जिला न्यायालय में स्थापित स्थायी लोक अदालत के माध्यम से करा सकता है।

शिविर में उपस्थित लोगों की कानूनी समस्याओं को समझकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों को अपने बच्चों को उचित शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिलाएं, बच्चें तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स सुश्री ज्योति तिवारी, सुश्री कंचन लोनिया उपस्थित रहे

What do you think?