Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

स्कूलों में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा सोमवार को शिक्षा अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिलतिया तथा सी.एम. राईस हायर सेकेंडरी स्कूल, पंधाना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा के सचिव श्री पियूष भावे ने कहा कि हम सबकों मोटर यान दुर्घटना अधिनियम के नियमों का पालन करना चाहिए तथा बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के गाड़ी चलाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करते है, तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। श्री भावे ने विधिक सेवा अधिनियम, 1987 के अधिनियम के तहत् निर्धारित मापदंड के अनुसार निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने संबंधी प्रावधान, पॉक्सो एक्ट एवं गुड टच बैड टच के बारे में भी समझाया। शिक्षा अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिलतिया के छात्रों ने निट्टी से बने गणेश की प्रतिमा श्री पियूष भावे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा को भेंट की। शिविर का संचालन पैरालीगल वालेन्टियर  सत्यप्रकाश मिश्रा ने किया।

What do you think?