Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कार्यशाला में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी और सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कोटपा एक्ट का सख्ती से पालन कराया जाए तथा सभी स्कूलों एवं अन्य शैक्षिक परिसरों की 100 गज की सीमा में कोई भी तंबाकू युक्त पदार्थ का विक्रय ना हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने 100 गज की सीमा पर पीली लाईन अंकित कराने के लिए भी कहा। कलेक्टर  गुप्ता ने इस दौरान कहा कि तंबाकू युक्त पदार्थ मानव शरीर को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं इसके साथ ही पर्यावरण को भी इससे हानि होती है।
कलेक्टर गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोटपा एक्ट के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों को “गैर धूम्रपान क्षेत्र” घोषित कर वहां इस सम्बंध में सूचना पट लगवाये जाएं। “गैर धूम्रपान क्षेत्र” में धूम्रपान करते पाए जाने पर दोषी व्यक्ति पर 200 रूपये लगाने का अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जाए। कार्यशाला में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर  के.आर. बड़ोले, अपर कलेक्टर  चौहान, सहायक कलेक्टर डॉ. श्री कृष्णा सुशीर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।