Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

रायपुर और जलवा बुजुर्ग में मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले के ग्राम रायपुर और ग्राम जलवा बुजुर्ग में भगवान की ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं के निर्माण के सम्बंध में ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी गई। परिषद के जिला समन्वयक  जगदीश पटेल ने बताया कि “माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं निर्मित करने के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर के स्कूल के विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर मिट्टी दी गई और बहुत ही आसान तरीके से गणेश जी की मूर्ति बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ और 50 विद्यार्थियों ने मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किया। गणेशोत्सव के दौरान विद्यार्थी इन गणेश प्रतिमाओं को अपने घर में विराजित करेंगे।
इसके अलावा नवांकुर संस्था संत सिंगाजी ग्राम उत्थान सेवा समिति ने हायर सेकेंडरी स्कूल जलवा बुजुर्ग के छात्र-छात्राओं को मिट्टी गणेश सिद्ध गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण दिया। जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक मोहन जाट तथा नवांकुर संस्था प्रभारी राकेश मालवीय द्वारा विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने 20 मूर्तियों का निर्माण किया। इन मूूर्तियों को ये विद्यार्थी गणेशोत्सव के दौरान अपने घर में विराजित करेंगे। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुनीता कोठारी, शिक्षक गोपाल मालाकार, जितेंद्र बिर्ला ऋतुराज पहारे ,शालिनी जोशी भी मौजूद थे।

What do you think?