Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कुंवर बाई ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को कॉपियों और पेन का वितरण किया गया।

2 min read
Text Size:

 

पावनसिटी हरदा- जिले के प्रतिष्ठित ट्रस्ट कुंवर बाई ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को कॉपियों और पेन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ओ पी बघेल एडवोकेट, दिलीप मिश्रा एडवोकेट और संजय जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बच्चों को कॉपियों और पेन का वितरण किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ट्रस्ट के ओ पी बघेल जी ने कक्षा 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले समस्त विद्यार्थियों को पारितोषिक देने की घोषणा की, जिस पर बच्चों ने करताल बजाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य जगदीश प्रजापति, आरपी लोहाना, जीपी गौर, एसएन भाटी, प्रबल पवार, प्रदीप जैन, श्रीमती प्रेम धुर्वे, गुलाब्बई, श्रीमती तिवारी, संगीता श्रीवास आदि शिक्षक गण उपस्थित थे। सभी ने ट्रस्ट की पहल की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।

ट्रस्ट से संजय कमलचंद जैन विधायक प्रतिनिधि हरदा ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना है। ट्रस्ट की इस पहल से बच्चों को उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद मिल सकती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित होते हैं।

What do you think?