Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट कलेक्टर ने ली समिति की महत्वपूर्ण बैठक

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

हरदा :- जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए आगामी 24 जनवरी को जिले का पहला इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वावधान में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा, जिसमें देश-प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों के ख्यातिप्राप्त और रेटेड खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
इस टूर्नामेंट की तिथि शतरंज फेडरेशन द्वारा 24 जनवरी शनिवार निर्धारित की गई है। संगठन के संरक्षक कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां खिलाड़ी अपने ही जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
श्री जैन ने समिति के सदस्यों से अभी तक चल रही गतिविधियों पर जानकारी ली । साथ ही विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया। विभिन्न व्यवस्थाओं पर प्रभावी नियुक्त की बात कही।
मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि यह इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को समर्पित रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले एवं आसपास के विद्यालयों और महाविद्यालयों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। जिला शतरंज संगठन के सचिव पी सी पोर्ते ने बताया कि साथ ही खिलाड़ियों के खेल स्तर को बेहतर बनाने हेतु पूर्व में प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वालेंटियर्स को भी ट्रेनिंग भी दी जायेगी।टूर्नामेंट में कुल ₹1,51,000 की प्राइज मनी विभिन्न कैटेगरी में प्रदान की जाएगी। साथ ही 80 से अधिक पुरूस्कार रहेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यम् बंसल, मनमोहन पाटिल, मनीष प्रजापति , गणेश पटेल, मनमोहन कुशवाहा, राजेश गौर, रामनिवास जाट, डॉ भागवत चौहान, दिनेश पाटिल, सलमा खान , राजेश बिलिया सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

What do you think?