Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

जल संरचनाओं में खरपतवार के सर्वेक्षण करने के निर्देश जारी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
प्रदेश के खंडवा जिले में  शहरी क्षेत्रों की जल संरचनाओं के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने पत्र जारी कर नगरीय निकायों के समस्त आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगर परिषद को निर्देश दिए है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र की झील एवं तालाब में आक्रमक रूप से खरपतवार तेजी से फैल रहे है। इसका नकरात्मक प्रभाव जलीय संरचनाओं पर पड़ रहा है। इसके दुष्प्रभाव से पानी में ऑक्सीजन की कमी के साथ ही जलीय जंतुओं एवं वनस्पति में लगातार गिरावट आ रही है। जैव विविधता की कमी से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
15 दिन में डीपीआर भेजने के निर्देश
आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जलीय संरचनाओं में सर्वाधिक अतिक्रमण करने वाले मुख्य प्रजाति जल कुंभी, बेशरम बेल और गाजर घास प्रमुख है। नगरीय एवं विकास संचालनालय ने जीआईएस तकनीक के माध्यम से प्रदेश की जल संरचनाओं में जल कुंभी द्वारा अतिक्रमित क्षेत्रों की पहचान की है। इसकी सूची संबंधित नगर निगमों, नगर पालिका और नगर परिषद को भेजी गई है। नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र की समस्त वेटलैंड सर्वेक्षण करने के लिये कहा गया है। सर्वेक्षण के बाद विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अर्थात डीपीआर 15 दिन के अंदर भेजने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही खरपतवार हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

What do you think?