Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
Uncategorized

टेड़े मेड़े पैरों वाले 9 बच्चों का क्लब फुट क्लिनिक में किया मुफ्त उपचार

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल खंडवा स्थित क्लब फुट क्लिनिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर बुधवार को टेड़े मेड़े पैर वाले बच्चों के उपचार के लिए शिविर लगाया जाता है। इसी क्रम में  अनुष्का फाउंडेशन मुम्बई द्वारा टेड़े मेड़े पैर से ग्रसित 9 बच्चों का उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि खण्डवा, खालवा, हरसूद व पुनासा से आये इन 9 बच्चों मेे से 5 बच्चों का प्लास्टर किया गया तथा 2 बच्चों के पैरों में टेनोटॉमी किया गया। इसके साथ ही 2 बच्चों को अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव मनोज यादव द्वारा पहनने के लिये स्पेशल जूते दिये गये। बच्चों का उपचार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति सिंह राठौड़, डॉ. विशाल आहाके और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक महेश पंवार व डॉ. अर्जुन द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा ग्राम स्तर पर काउंसलिंग कर टेड़े मेड़े पैर से ग्रसित बच्चों को क्लब फुट क्लिनिक में उपचार के लिए लाया जाता है।

What do you think?