Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हरदा जिले मे मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण दिया गया  छिंदवाडा जिले में घटित घटना जिसमें खॅासी की दवाई काफड्रिल से मृत्यु होने की शिकायत पर कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार हरदा जिले में औषधि विक्रेताओं की जॉच  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन द्वारा की गई। इस दौरान प्रतिबंधित औषधि एवं श्रीसन फार्मा तमिलनाडू के अन्य औषधि उत्पाद की हरदा जिले में अनुपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विक्रेताओं के यहॉ निरिक्षण किया गया तथा सर्दी खॉसी के कफ सीरप के नमूने लिए गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह के निर्देश पर बच्चों के चिकित्सक के आस पास के सभी औषधि विक्रेताओं का निरीक्षण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि हरदा के माधूरी मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकोज, दीपक मेडिकोज, सोमानी मेडिकल स्टोर, तृप्ती मेडिकल स्टोर, न्यू हरि मेडिकल स्टोर, कुमार मेडिकल स्टोर हरदा का निरीक्षण किया गया, जहॉ से कफ सीरफ के सेम्पल भी जॉच हेतु लिए गये। जिले में संबंधित कंपनी का कोई भी स्टॉक नही पाया गया है। जिले मे मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।

What do you think?