पावनसिटी हरदा
संपादक -सैयद अशफाक अली
मो. 9425045481
हरदा -मध्य प्रदेश के हरदा जिले में जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व विभाग मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक शशांक व कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य अतिथि वर्मा ने कार्यक्रम में जिले के विकास व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बधाई संदेश का वाचन भी किया। उन्होने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े।
मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेवा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष , पुलिस अधीक्षक शशांक, वन मण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों का किया सम्मान, उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित
मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों, शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड रही आकर्षण का केन्द्र
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि मंत्री वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सेंट मेरी स्कूल हरदा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व सुबेदार श्री उमेश ठाकुर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्काउट गाइड दल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा का गाइड दल व रेडक्रास दल, होलीफेथ स्कूल का एन.सी.सी. दल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा का गाइड दल, शौर्य दल व पुलिस बैण्ड ग्रुप भी शामिल हुआ। परेड में सीनियर दल में जिला पुलिस बल ने प्रथम, विशेष सशस्त्र बल ने द्वितीय व जिला होमगार्ड दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर दल में होलीफेथ स्कूल के एन.सी.सी. दल ने प्रथम, एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा एन.सी.सी. बालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कलेक्टर जैन ने शहीद गेलरी का अवलोकन किया
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गेलरी का अवलोकन किया व देश की आजादी के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती, उपाध्यक्ष अंशूल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास व अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया, सुश्री श्वेता बम्होरे व असवनराम चिरामन सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशूल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
मंत्री वर्मा ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने हरदा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ीनीमा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुँच कर वहाँ के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
जिला पंचायत में अध्यक्ष शाह ने किया ध्वजारोहण
जिला पंचायत हरदा के अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। अध्यक्ष शाह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान दिए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में गत चौबीस घंटों में 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 2.5 मि.मी., टिमरनी में 7.2 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., सिराली में 2.2 मि.मी. तथा रहटगांव में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 606.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 635.5 मि.मी., टिमरनी में 638 मि.मी., खिरकिया में 685.4 मि.मी., सिराली में 542.7 तथा रहटगांव में 532.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 15 अगस्त तक 664.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।


