Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

शीतलहर की चपेट में हरदा कलेक्टर ने रात्रि में रैन बसेरा, रेल्वे व बस स्टेशन का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर ने देर रात्रि में रैन बसेरा, रेल्वे व बस स्टेशन का निरीक्षण किया

भ्रमण के दौरान आमजन को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल भेंट किए

हरदा- शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर  सिध्दार्थ जैन ने रविवार रात्रि में रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन व बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबन्धक को निर्देश दिये कि रात्रि में रेल व बस से आने वाले यात्रियों को यदि रूकने की आवश्यकता हो तो उन्हें रैन बसेरा में रूकने की व्यवस्था की जाए और बिस्तर व रजाई भी उपलब्ध कराए जाएं। भ्रमण के दौरान उन्होंने शीतलहर से ठिठुरते लोगों को देखा, उन्होंने अधिकारियों सहित जाकर लोगों को कंबल भेंट किए। उन्होंने बस स्टेण्ड व रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं उन्हें रात्रि में रैन बसेरे में जाकर ठहरने के लिए भी कहा साथ ही उन्होंने कहा वहां पर इसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। कलेक्टर जैन ने रेल्वे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि अगर रात्रि में कोई नागरिक स्टेशन पर रुकता है तो आप उसे रैन बसेरा में जाकर ठहरने की सलाह दें। इस दौरान अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम  अशोक डहेरिया, सीएमओ  कमलेश पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
सीएमओ को सार्वजनिक स्थलों पर रेन बसेरा की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिये
कलेक्टर  जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व शहर के प्रमुख चौराहों पर रेन बसेरा की जानकारी एवं संबंधित कर्मचारी का मोबाइल नम्बर अंकित करने के लिये भी निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने रैन बसेरे में गरम पानी के लिए बड़े गीजर लगाने के लिए भी कहा।

What do you think?