Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा -मध्य प्रदेश में  में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मंगलवार को जिले के ग्राम मुरलीखेड़ा, कमताड़ा, सुलतानपुर, रिछाड़िया, कुंजरगांव, रामटेक रैयत, जटपुरामाल, चौकड़ी, आम्बासेल, डगावाशंकर व पीपल्याकला में स्वास्थ शिविर आयोजित किये गये। शिविर में स्वास्थ विभाग के दल ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी निर्माण, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया एवं सिकल सेल रोगों तथा क्षय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविरों में कुल 3934 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 243 महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप, 1941 लोगों की हिमोग्लोबिन, 1495 लोगों की हायपरटेंशन व शुगर, 559 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 1361 लोगों की ओरल कैंसर, 274 लोगों की सिकलसेल व 802 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 340 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली
हरदा जिले में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 साल से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि 26 सितम्बर को मॉपअप दिवस का आयोजन किया जायेगा। सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शहरी क्षेत्र हरदा के वार्ड क्रमांक 8 में मदरसा दारुल उलूम में 40 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी को एलबेंडाजोल की गोली भी खिलाई गई। सीएमएचओ श्री सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिले के स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। उन्होने बताया कि ऐसे बच्चे जो गोली खाने से शेष रह गये है, उन्हें 26 सितम्बर को मॉपअप दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

What do you think?