मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कोतवाली थाना हरदा में फरियादी संदीप गोस्वामी पिता शिवराजगिरी गोस्वामी निवासी ग्राम भुनास हाल गली नंबर 1 गुर्जर बोर्डिंग हरदा ने रिपोर्ट की की पड़ोस के दुकानदार मुन्ना भैया ने फोन पर सूचना दी कि आपकी दुकान की शटर नीचे से टूटी दिख रही है मैंने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान की शटर बीच से टेडी थी दुकान में अंदर जाकर देखा तो ओप्पो कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर A6C44-64 जीबी जिसका IEMI नंबर862784085332571,मोटरोला कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर G06 iEMI नंबर 83568 496 09007 612 एवं दो पावर बैंक, पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप तथा नगदी नहीं मिले कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर अपराध क्रमांक 517/26 धारा 331(4),305(A)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई उक्त सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा चोरी की घटना के माल मुलजिम पता रशी के निर्देश दिए गए निर्देशों के पालन में श्रीमानअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आर एल भारती द्वारा एक टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई उक्त आधार पर दोनों संदेहियो रवि पिता करण सिंह यादव 32 साल निवासी राधा गोविंद का बगीचा थाना रावजी बाजार इंदौर एवं विनय पिता अनिल यादव 22 निवासी अन्नापूरा हरदा को पकड़ा जिनसे अपराध सदर के संबंध में पूछताछ की तो जुर्म स्वीकार किया बाद उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त दोनों आरोपियों से चोरी गए माल के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी गानों द्वारा चोरी किया माल एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर A6C44-64 जीबी जिसका IEMI नंबर862784085332571,मोटरोला कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर G06 iEMI नंबर 83568 496 09007 612 एवं दो पावर बैंक, पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 90000/- रुपए होगी जप्त किए गए है।
उक्त कार्रवाई में सराहनीयकार्य टी आई आर एल भारती, थाना प्रभारी कोतवाली,प्र आर देवेंद्र सूरमा,आर प्रदीप मालवीय,आर रामनरेश एवं सायबर सेल की रही हैं

