सतवास तहसील के ग्राम धासड़ के 11 लोग ईको कार से राजगढ़ जिले के कड़लावद गांव जा रहे थे।राजगढ़ जिले के पड़ाना के पास झिरी नाले पर हादसा हुआ।तेज बारिश के चलते नाले का पानी निर्माणाधीन पुल के ऊपर बह रहा था।कार अधूरे पुल पर चढ़कर तेज बहाव में नाले में बह गई।कार में 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे।2 लोग तैरकर बाहर निकले, 2 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं।बाकी लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे पचोर-सारंगपुर रोड पर हुआ।

Leave a Reply