Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हरदा पुलिस की पहल नशा मुक्त समाज एवं छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ,

2 min read
Text Size:

पावनसिटी -हरदा में नशा मुक्ति अभियान के तहत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी विषय पर जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशों जैसे शराब, तम्बाकू, गांजा आदि के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और समझाया कि ये केवल स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन और भविष्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है।

इस अवसर पर छात्राओं को नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशा मुक्त रखने में योगदान देंगी।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नशा विरोधी संदेश भी दिए। इन रंगोलियों में जीवन की राह नशा नहीं, शिक्षा है जैसे प्रेरक नारों के साथ सामाजिक जागरूकता दिखाई गई। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं की इस रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामदास प्रजापति, एसीडीओपी श्रीमति शालीनी परस्ते ,  रजनी गुर्जर, महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल, यातायात प्रभारी संदीप सुनेश तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति मंजुलता खरे, कार्यक्रम का संचालनकर्ता शिक्षक  अशोक शुक्ला सहित स्कूल स्टाफ व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्कूल प्राचार्य श्रीमति मंजु लता ने कहा कि
हरदा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। जब बच्चे स्वयं नशे के विरुद्ध संकल्प लें, तो यह समाज को जागरूक करने की दिशा में एक मजबूत कदम होता है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।

What do you think?